1)उदास मन
पास कोई नही
जीवन हँसे।
2)खिलती हँसी
शोभित होंठो पर
चेहरा खिले।
3)किलकारीयां
घर आँगन सजे
सौम्यक हँसी।
4)हँसी ठिठौली
समय न गंवाए
बात पते की।
5)दुर्व्यवहार
प्राकृतिक प्रकोप
प्रकृति हँसे।
6)क्रोध जो आए
हर काम बिगाड़े
दुश्मन हँसे।
7)अंतर करे
हँसी और मुस्कान
एक तो नही।
8)बिना बात के
पागल कहलाए
जब भी हँसे।
9)हँसी प्रकार
औ विभिन्न मुद्राएँ
अर्थ अनेक।
10)बेरोजगारी
आरक्षण लाचारी
शिक्षित हँसे।
11)मेरे विचार
गिरते को संभाले
कभी न हँसे।
12)हँसी टॉनिक
जो रोगी को पिलाए
रोग भगाए।
13)जान ले तू
हँसी अनमोल
जीना सिखाए।
14)सुख-दुख हो
सदा जो हँसे
जीवन सजे।
15)मेरा कहना
यूँ हँसते रहना
कभी न रोना।
#स्वरचित
प्रियंका शर्मा
शनिवार, 22 जुलाई 2017
हाइकु हँसी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें