मेरे सजना आज आपका जन्मदिन
मेरे लिए सबसे ख़ास दिन
आप प्रियतम हो मेरे मेने प्रीत का बंधन है तुम संग बाँधा
संग साथ रहना मेरे जन्मों जन्म
सांसो का बंधन तुमसे है सच्ची लगन
सौ साल की उम्र तुमको मिले सालो साल ये स्नेह तरोताजा रहे
नाचीज हो इस मन के नूर हो गरिमा के
तुम्ही से है सब कुछ तीर बन गए हो इस दिल के
मोती,हीरा,पन्ना,धन दौलत की परिभाषा हो तुम
इस गरिमा के दिल का सबसे कीमती खजाना हो तुम
टूटने ना दूँगी कभी ये प्यार की लडीया
रूठते मनाते रहेगे और चलती रहेगी ये घड़िया
मेरे अतिप्रिय मेरे अजीज
आपका ममतामयी मान मनुहार एहसास कराता है मुझे पीहर का लाड प्यार
आपका अपनत्व,धैर्य और अटूट विश्वास
हर पल दिलाता है मुझे जीने की आस
जीवन के हर उतार चढ़ाव में आपकी सहानुभूति
मेरी जिंदगी के हर लम्हों की है गरिमामयी चुनोती
मेरे प्रति आपका स्नेहिल व्यवहार जिससे अपने घर आँगन में आई खुशियो की बहार
मेरे सजना दरसअल यही तो है मेरा सोलह सृंगार
गौरव इन्ही शब्दों के साथ आपको जन्मदिन की ढेरो बधाई और मेरा खूब सारा प्यार!
Love u Lott ..
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017
Janmdin
सदस्यता लें
संदेश (Atom)